बोलो खरीदोगे ?
यहाँ जिंदगी बिकती है बिकती है मौत यहाँ
यहाँ लाश बिकती है बिकता है जिश्म यहाँ
यहाँ भक्त बिकते
है बिकते है भगवान यहाँ
बोलो खरीदोगे ?
यहाँ डाक्टर बिकते है बिकते है ईमान यहाँ
बिकते है नेता यहाँ बिकती है जुबान यहाँ
बिकते है अपराध यहाँ बेचती है पुलिस यहाँ
बोलो खरीदोगे ?
बिकती है इज्ज़त यहाँ बिकती है शर्म ओ हया
बिकती है बेटी यहाँ बिकती है बहने यहाँ
बिकती है ममता यहाँ बेचती है माँ यहाँ
बोलो खरीदोगे ?
बिक रहा है ईमान यहाँ बेच रहे ईमानदारी यहाँ
बिक रहा गुनाह यहाँ बेच रहे गुनहगार यहाँ
बिक रहा देश यहाँ बिक रहे देशवाशी यहाँ
बोलो खरीदोगे ?
आशीष त्रिपाठी