गुरुवार, 4 जून 2020

आज का पंचांग 5 जून 2020

आज का पंचांग::
5 जून 2020, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2077,  शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र अनुराधा सायं 4:44 तक तदनन्तर ज्येष्ठा, , राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक
 जयेष्ठ पूर्णिमा, वटसावित्री व्रत (पूर्णिमा-पक्ष), सन्त कबीर जयन्ती, श्रीसत्यनारायण व्रत, गण्डमूल विचार सायं 4:44 से

आज का राशिफल  5 जून 
मेष राशि।

 पण्डितजी का आज के दिन के बारे में क्या कहना है -

करियर में बदलाव का प्रयास न करें। पढ़ाई से मन उचट सकता है। शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए थोड़ी सतर्कता रखनी होगी। शाम के समय जीवनसाथी की बात बुरी लग सकती है।

वृष राशि।

जानिए पण्डितजी का आज के दिन के बारे में क्या कहना है -

जीवनसाथी के प्रति केयरिंग रहेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे। पुराने प्रयासों का शुभ परिणाम मिलेगा। जिम्मेदारियों का अच्छी तरह निर्वहन करेंगे।

मिथुन राशि ।दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते प्रगाढ़ रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। आपमें ऊर्जा की कमी रहेगी। कार्यों की बाधायें दूर होंगी। जॉब में चुनौतियाँ बढ़ने की आशंका रहेगी।

कर्क राशि।

परिस्थितियों का सही तरह से आकलन कर पाने में समस्या आयेगी। प्रेम-सम्बन्ध में कटुता आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। निजी रिश्ते खराब हो सकते हैं। निर्णय लेने में समस्या आयेगी।

सिंह राशि।

अपने कार्यों पर पूरी तरह फोकस नहीं कर पायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या आ सकती है। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। सम्पत्ति के विवादों का आज निपटारा कर सकते हैं। जीवन में हो रहे परिवर्तन को स्वीकारने में कठिनायी महसूस करेंगे।

कन्या राशि।सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपको करियर में शानदार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका स्वार्थी व्यवहार लव पार्टनर को दुखी कर सकता है।

तुला राशि।

धन प्राप्ति के नये रास्ते प्राप्त होंगे। कार्यों में व्यस्तता होने के योग बन रहे हैं। जॉब में स्वास्थ्य की समस्याओं के कारण अवरोध आ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। आज दिन भर व्यस्तता के कारण प्रोफेशनल और दाम्पत्य जीवन में सन्तुलन बैठाने में कठिनायी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि।

आज काफी उत्साहित और सकारात्मक ऊर्जा से युक्त रहेंगे। कठिन कार्यों को आसानी से कर लेंगे। नौकरी में मनचाही परिस्थितियाँ मिलेंगी। शत्रु कमजोर रहेंगे। पुरानी बातों को भूलकर आज आगे बढ़ना बेहतर होगा।

धनु राशि।

नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। दिनचर्या थोड़ी अनिश्चित रहेगी। ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जिसके बारे में सोचा भी न था। शाम के समय रोमांटिक मूड में रहेंगे। कारोबार में कुछ कठिनायी आ सकती है।

मकर राशि।

सेहत को लेकर सचेत रहेंगे। आपकी सामाजिक छवि उत्कृष्ठ रहेगी। लोग आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। कारोबार में शानदार लाभ होगा। किसी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के व्यवहार से अभिभूत रहेंगे।

कुम्भ राशि।

महिलाओं को आज घर पर काफी काम करना पड़ेगा। अपने रिश्तों को पर्याप्त महत्व दें। विदेश में रह रहे परिजनों और शुभचिन्तकों की कुशल क्षेम लेंगे। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। घर पर मनोरंजन के लिये आज कोई फिल्म देखेंगे।

मीन राशि।

अनावश्यक विवाद होने के योग बन रहे हैं। कुछ नयी तकनीक सीखने का प्रयास कररेंगे। इस समय आपको अपने घर-परिवार को समय देना चाहिये। वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

3 टिप्‍पणियां:

  1. वाह..कानपुर पत्र‍िका की भव‍िष्यवाणी...बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह


    एक बार मेरे ब्लॉग पर भी नजर डालें।मुझे विश्वास है आपको निराशा नही होगी

    जवाब देंहटाएं